Breaking News in Primes

किसानों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

0 2

किसानों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे एसडीएम कार्यालय शाहपुर, सूखा घोषित करने सहित उठाईं प्रमुख मांगें

।। चोपना से विवेकानंद बैरागी की रिपोर्ट।।

**शाहपुर/चोपना।** चोपना क्षेत्र के किसानों एवं विभिन्न समुदायों के नागरिकों ने किसान संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय शाहपुर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रशांत मंडल एवं विकास शाह की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्रित हुए और क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।

ज्ञापन में किसानों ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर उचित राहत प्रदान करने, वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि से वंचित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने, अघोषित बिजली कटौती बंद करने तथा ग्राम पूंजी से सिवनपाट तक खराब सड़कों की मरम्मत कराने सहित चार प्रमुख मांगें रखीं।

 

**किसानों की चार प्रमुख मांगें**

 

1. क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए: किसानों ने क्षेत्र में सूखे की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र को सूखा घोषित कर प्रभावित किसानों को उचित राहत प्रदान करने की मांग की।

 

2. फसल बीमा राशि का तत्काल भुगतान: वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि जिन किसानों को अब तक प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें जल्द से जल्द बीमा राशि एवं मुआवजा दिलाया जाए।

 

3. अघोषित बिजली कटौती पर रोक: क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए, ताकि किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में राहत मिल सके और आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

4. खराब सड़कों की मरम्मत: ग्राम पूंजी से लेकर सिवनपाट तक खराब रास्तों की मरम्मत एवं उचित रखरखाव कराया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।

एसडीएम शाहपुर की अनुपस्थिति के कारण किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार शाहपुर को सौंपा। किसान संघर्ष समिति ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निराकरण करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के किसानों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!