Breaking News in Primes

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0 10

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी कोखराज थाना चौराहे पर मंगलवार दोपहर सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

फकीरबक्श का पूरा गांव निवासी समयलाल पासी ने बताया कि उनकी मां सरोज देवी (60) मंगलवार को घर से सब्जी खरीदने के लिए इक्का अड्डा कोखराज जा रही थीं। दोपहर करीब 3:15 बजे वह कोखराज चौराहे पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सरोज देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कि मृतक के लड़के की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर, चालक की तलाश शुरू कर दिया है, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!