Breaking News in Primes

नाबालिग से दुष्कर्म का 9 माह से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

0 4

*नाबालिग से दुष्कर्म का 9 माह से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार*
थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस की कार्रवाई, गुजरात और राजस्थान में काट रहा था फरारी।

रतलाम जिले में गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पिछले 09 महीने से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात और राजस्थान में छिपकर फरारी काट रहा था।

 


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 27 जनवरी 2026 को फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को दस्तयाब कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसके बाद मामले में धारा 64(2), 351(3), 87 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 का इजाफा किया गया।घटना के बाद से ही आरोपी राजू पिता शंकर मईड़ा (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम सेरा, थाना सरवन, जिला रतलाम फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
*मुखबिर की सूचना पर धराया आरोपी*
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार सुराग जुटा रही थी।

​आज सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त फरार आरोपी सेरा बस स्टैंड पर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी राजू मईड़ा को दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल रतलाम दाखिल करा दिया गया है।
​
कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित कुमार कोरी, उपनिरीक्षक रायसिंह परमार, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश सैनी और आरक्षक राजेश सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!