Breaking News in Primes

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार,नाबालिग है एक आरोपी

0 23

*टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार,नाबालिग है एक आरोपी*
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन हमलावरों को राजस्थान के कोटा से पकड़ लिया गया है। पकड़े गए हमलावरों में से एक नाबालिग है। आरोपियों ने बीती शाम( रविवार शाम) मुंबई के जुहू में तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर टाइगर की कार पर ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा सिटी पुलिस ने सुबह कोटा रेलवे स्टेशन से आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। लेकिन, ट्रेन के कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों हमलावरों को दबोच लिया।


*हरियाणा और बिहार के रहने वाले है हमलावर*

पकड़े गए आरोपियों में से 2 हरियाणा और एक बिहार का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को थाने लेकर पहुंची है । जहां पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
हरियाणा और बिहार के रहने वाले है हमलावर ।अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक कोटा में पकड़े गए तीन हमलावर हरियाणा और बिहार के रहने वाले है। रेहान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। वहीं, ऋतिक कुमार बिहार के बेगूसराय निवासी है। वहीं, एक नाबालिग आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। ये तीनों ही बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए मुंबई पहुंचे थे और वारदात के बाद ट्रेन से वापस दिल्ली लौट रहे थे, तभी कोटा में पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

*तीन बाइक सवार हमलावरों ने की थी फायरिंग*

उल्लेखनीय है कि मुंबई के जुहू में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस और उनकी एक झलक पाने के लिए पास खड़े प्रशंसक योगेश चव्हाण (28) को गोली लगी थी। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। टाइगर पुष्पा पार्क में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। वे शाम सात बजे वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाया और फरार हो गए। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित और हरमन संधु ने ली है।

*हमलावरों को टाइगर श्रॉफ के रूटीन की थी जानकारी*


जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों की रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी और उनके पुष्पा पार्क से कार की ओर जाने के दौरान फायरिंग की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को टाइगर के रूटीन और उनकी गतिविधियों की जानकारी किसने दी थी।
प्राइमस संदेश से शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!