Breaking News in Primes

धामनोद की सती विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने, दो सूने मकानों को बनाया निशाना।

0 34

लोकेशन धामनोद

 

*धामनोद की सती विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने, दो सूने मकानों को बनाया निशाना।*

 

*पिता के निधन की खबर सुन परिवार गया था लोहारी गांव, परिजनों के पहुंचने के बाद ही नुकसानी का होगा मूल्यांकन, CCTV में दिखा संदिग्ध।*

 

*धामनोद में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।*

 

 

धामनोद/// धार जिले के धामनोद की सती विहार कॉलोनी में, आज दिनांक 18 अक्टूबर को चोरी की वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने, दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध का चेहरा दिखाई देने की बात कही जा रही है। पुलिस, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर सकती है।

जानकारी के अनुसार, सती विहार कॉलोनी में रहने वाले भावसार परिवार के घर पर ताला लगा हुआ था। विमल भावसार के पिता, सोमेश्वर भावसार का 15 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे निधन हो गया था। पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार घर पर ताला लगाकर अपने गृह ग्राम लोहारी चला गया था, जो मनावर के समीप स्थित है। इसी दौरान, अज्ञात चोरों ने, कल दिनांक 17 अक्टूबर को रात्रि में, सूने मकान को निशाना बनाया। परिवार को चोरी की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मिली, जिन्होंने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। फिलहाल, परिजनों के वापस लौटने के बाद ही चोरी गए सामान और कुल आर्थिक नुकसान का आकलन हो सकेगा।

 

धामनोद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!