Breaking News in Primes

युवा कौशल विकास और स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें — सांसद 

0 30

युवा कौशल विकास और स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें — सांसद

डॉ.राजेश मिश्रा

 

युवा संगम मेले के साथ हुआ सेवा संकल्प अभियान का समापन।1833 युवाओं ने कराया पंजीयन, 451 का प्राथमिक चयन,16

हितग्राहियों को 149.25 लाख रुपये की स्वरोजगार सहायता।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से संचालित सेवा संकल्प अभियान का समापन आज 16 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को युवा संगम संयुक्त रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला सीधी सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य अतिथि में

शासकीय कन्या महाविद्यालय के देवी अहिल्याबाई सभागार में आयोजित किया गया।मेले में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई। मेले में देश, प्रदेश एवं स्थानीय स्तर की लगभग 10 निजी कंपनियों ने सहभागिता की। कुल 1833 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 451 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। वहीं, स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत 16 हितग्राहियों को कुल 149.25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

जहां पर सांसद डॉ. राजेश

मिश्रा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य

शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न

गतिविधियों के माध्यम से आमजन को शासकीय योजनाओं और उनके लाभों से जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

 

सांसद ने युवाओं से अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप कौशल विकसित करने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कौशल विकास और उद्यमिता के माध्यम से स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

 

सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के आधार स्तंभ हैं। युवाओं को अपने हुनर, कौशल और नवाचार की क्षमता को पहचानकर रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में नए अवसर सृजित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम हैं। युवा इन अवसरों का लाभ उठाकर स्वयं सशक्त बनें और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करते हुए प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।

जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त होने पर जोर दिया। समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान, जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार तथा विश्वबंधुधर द्विवेदी ने भी युवाओं को शासन की योजनाओं से जुड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि युवा संगम मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

*विद्यार्थियों ने तकनीकी मॉडलों से दिखाई प्रतिभा*

 

कार्यक्रम में आईटीआई, पॉलिटेक्निक, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने तकनीकी एवं नवाचार आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने मॉडलों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच, तकनीकी समझ और नवाचार की क्षमता का प्रदर्शन किया। मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गयज्ञं प्रथम स्थान शनि पटेल, पवन केवट एवं शिवेंद्र पाठक ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अमित विश्वकर्मा, आदित्य पाठक एवं अजय प्रताप यादव को मिला, जबकि तृतीय स्थान हीरामन साहू ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों को सम्मानित कर तकनीकी शिक्षा, नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

 

*पंजा दरी कालीन के स्टॉल पर प्रदर्शित हुई स्थानीय कला*

 

मेले में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के अंतर्गत पंजा दरी कालीन का स्टॉल भी लगाया गया। यहां स्थानीय कला एवं पारंपरिक शिल्प का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक हुनर को पहचान दिलाने और शिल्प आधारित स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही स्वरोजगार योजना से लाभान्वित हितग्राहियों, स्व सहायता समूह की दीदियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगा कला आपका प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला, देवेंद्र त्रिपाठी, जन अभियान परिषद के शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, उप पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी, निजी कंपनियों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में युवक-युवतियां सामिल रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!