Breaking News in Primes

बंदरों के उत्पात से मिलेगी राहत, वन विभाग को लिखा पत्र

0 2

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी नगर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते उत्पात से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने बंदरों को पकड़वाने के लिए जिला वन अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

नगर क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। बंदरों के झुंड घरों की छतों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते रहते हैं। इससे लोगों में भय बना रहता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार बंदरों के अचानक हमला करने और सामान छीनने का खतरा भी बना रहता है। बंदरों के डर से लोग छतों पर जाने और खुले में सामान रखने से भी बचते हैं।नगर वासियों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने इस दिशा में पहल की है। अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने जिला वन अधिकारी को पत्र भेजकर बंदरों को पकड़वाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। अब वन विभाग की ओर से कार्रवाई होने की उम्मीद है।नगर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू होने पर लोगों को उनके उत्पात से राहत मिल सकती है। इससे नगरवासियों को सुरक्षित माहौल मिलने के साथ ही रोजमर्रा की परेशानियों से भी निजात मिलने की उम्मीद है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!