Breaking News in Primes

बैजापुरा के मानकरी तालाब में एक 15 वर्षीय बालक की डुबने से हो गई मौत‌‌

0 7

बैजापुरा के मानकरी तालाब में एक 15 वर्षीय बालक की डुबने से हो गई मौत‌‌

 

लोकेशन खरगोन

रिपोर्ट अय्युब खान

 

कल दिनांक 15 अक्टूबर 2026‌ की घटना बताई जा रही है तिन बच्चे बैजापुरा के मानकरी तालाब में नाहने के लिए गए तिन बच्चों में दो बच्चे घर पर आ गए थे शरद पिता दिनेश जाती भील उम्र 15 वर्ष निवासी बैजापुरा घर पर नहीं आया था परिवार के लोगों ने इधर उधर तलाश करना शुरू कर दी गई लेकिन कोई आता पता नहीं चला बाद में पता चला की गांव के दो बच्चे शरद के साथ मानकरी तालाब में नाहने के लिए गए थे फिर उन बच्चों से पुछा गया उन्होंने कहा गया कि शरद तालाब में डूब गया है

तब परिवार के लोगों ने आज सुबह शुक्रवार को मानकरी तालाब में तलाशने के लिए पहुचे थे और देखा तो पता चला की बच्चा शरद पिता दिनेश जाती भील उम्र 15 वर्ष निवासी बैजापुरा का शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया तत्काल प्रभाव से मृतक के दादा रूमाल सिंग ने थाना बरूड पर सुचना दी गई

तत्काल थाना प्रभारी अंतिम पंवार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे पंचनामा बनाकर पुलिस कार्यवाही करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पिएम के लिए बरूड अस्पताल भेज गया पिएम करवाकर लाश को परिवार के सुपूर्द किया गया पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!