Breaking News in Primes

सुन्द्रेल ग्राम पंचायत के उपसरपंच बने जगदीश हनोतिया, पंचों का जताया आभार

0 14

लोकेशन धामनोद

 

 

 

सुन्द्रेल ग्राम पंचायत के उपसरपंच बने जगदीश हनोतिया, पंचों का जताया आभार

 

सुन्द्रेल। ग्राम पंचायत सुन्द्रेल में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को आयोजित उपसरपंच उपचुनाव में जगदीश हनोतिया निर्वाचित हुए। पूर्व उपसरपंच रमेशचंद्र वर्मा के विगत माह निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिसके चलते उपचुनाव कराया गया।

 

उपसरपंच निर्वाचित होने के बाद जगदीश हनोतिया ने सभी पंचों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग करेंगे और गांव की प्रगति के लिए मिलकर प्रयास करेंगे।

 

जगदीश हनोतिया के निर्वाचित होने पर ग्रामवासियों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। उनके उपसरपंच बनने पर ग्राम में हर्ष का माहौल रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!