Breaking News in Primes

सलोरी में घर में घुसकर डिग्री कॉलेज कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में वारदात का आरोप

0 5

News By-नितिन केसरवानी

शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र पर गोली चलाने का आरोप, फायरिंग में एक अन्य वकील भी घायल; पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज: शहर के सलोरी इलाके में बृहस्पतिवार को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के कर्मचारी सतीश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सतीश श्रीवास्तव अपने परिचित के वकील के चैंबर में बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक एक हमलावर ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में एक अन्य वकील के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सतीश श्रीवास्तव का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र पर गोली चलाने का आरोप लगा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही हमलावर की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, जमीनी विवाद समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!