Breaking News in Primes

*भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में गुरुकुल स्कूल धामनोद का शानदार प्रदर्शन, प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव* 

0 4

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनु पटेल

 

 

*भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में गुरुकुल स्कूल धामनोद का शानदार प्रदर्शन, प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव*

 

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में गुरुकुल स्कूल, धामनोद के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट एवं मनमोहक प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता एम.एन.डी.सी. स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें धामनोद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों—डीपीआईएस, निमाड़ कैम्ब्रिज, शंकर स्कूल एवं एम.एन.डी.सी. स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी विद्यालयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन गुरुकुल स्कूल, धामनोद के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी शानदार गायन प्रस्तुति के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया। इस उल्लेखनीय सफलता के बाद अब गुरुकुल स्कूल की टीम आगामी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भोपाल जाएगी।

 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस गीत प्रस्तुति को विद्यालय के संगीत शिक्षकों *श्री अरुण पुरी गोस्वामी एवं श्रीमती कृतिका दवे* के कुशल मार्गदर्शन में तैयार किया गया।

 

प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं—

**लक्ष्य गुप्ता, अभिनव मिश्रा, आयुष्मान अग्रवाल, सुशेन जोशी, अनुश्री अत्रे , यति पटेल, आध्य तिवारी, नैना मुतातकर, हर्षिता राजोरे एवं मानस कुशवाह* ।

*

इस शानदार उपलब्धि पर गुरुकुल परिवार को अपने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक संगीत शिक्षकों पर गर्व है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी भोपाल स्तर की प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!