राहुल नायक खंडवा जिला ब्यूरो 9529552695
खंडवा मे गोगा नवमी के पावन पर्व पर शिव सेना द्वारा छड़ियों का किया गया स्वागत
खंडवा । गोगा नवमी के पावन पर्व पर शिव सेना द्वारा छड़ियो का स्वागत किया गया। शनिवार को वाल्मीकि समाज द्वारा छड़ियों का झिलमिलाता चल समारोह शहर में निकला गया। जिसमे सिंघाड तलाई, गाँधी नगर, बड़ा बम, सोलह खोली, संत रविदास, घासपुरा की 16 छड़िया विगत 128 वर्षो से निकाली जा रही है। जिसमे गोगा जी महाराज के 9 रूपों को दर्शाया गया। श्री गोगा देव जी से आशीर्वाद लेकर शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार में बताया कि उज्जैन कॉरिडोर की तर्ज पर श्री दादाजी कॉरिडोर, 84 खम्बो का मंदिर निर्माण की कामना की गयी। इस अवसर पर शिव सेना जिला प्रमुख गणेश भावसार उप प्रमुख जय मेहता महासचिव नरसिम्हा सुनगत, सचिव विक्की सामरे, गोरक्षा प्रमुख शाक्ति यादव, विधानसभा प्रमुख खंडवा अनिल तिवारी, युवा प्रमुख पराग भावसार हरसूद विधानसभा प्रमुख सत्यम सोनी और पंधाना विधानसभा प्रमुख कारण चौहान, प्रवक्ता निर्मल मंगवानी, महेश बोरावले मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, वाहन चालक प्रमुख शुभम राजपूत सह सचिव मनोज सैनी एडवोकेट राकेश थापा, विधिक सेवा प्रमुख विष्णु अग्रवाल, रजत सोहनी, श्री सोलंकी जी, प्रभात मीणा, अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।