मीना ताई (मातोश्री) की पुण्यतिथि पर शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने शील्ड एवं श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित
राहुल नायक खंडवा जिला ब्यूरो
9529552695
मीना ताई (मातोश्री) की पुण्यतिथि पर शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने शील्ड एवं श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित
खंडवा। शिवसेना संगठन संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की धर्मपत्नी मीना ताई मातोश्री की 6 सितंबर को पुण्यतिथि के अवसर पर मध्यप्रदेश शिवसेना द्वारा संगठन के सक्रिय युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिवसेना हरसूद विधानसभा प्रभारी सत्यम सोनी को जनहित में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सक्रिय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने उन्हें शील्ड एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
सत्यम सोनी लंबे समय से आम जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। आमजन के अधिकारों और समस्याओं को लेकर वे संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाते हुए उनके निराकरण के लिए प्रयास करते रहे हैं। इसी सक्रियता के चलते उन्होंने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, कथित शराब तस्करी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की किराना दुकानों से शराब की अवैध बिक्री जैसे मामलों को सामने लाकर शासन के नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खालवा थाना प्रकरण में भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
पूर्व में खालवा थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में पुलिसकर्मी के विरुद्ध लोकायुक्त की कार्रवाई में भी सत्यम सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने मामले को लेकर आवाज उठाई और कार्रवाई के लिए प्रयास किए।
चुनावी दौर में भी दिखाई संगठनात्मक सक्रियता, युवाओं को दिए अवसर
हरसूद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व चुनावी दौर में सत्यम सोनी ने संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं को चुनाव मैदान में अवसर दिलाने और संगठन की ओर से चुनाव लड़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सत्यम सोनी द्वारा क्षेत्र में लगातार आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं के समाधान से लेकर आमजन के अधिकारों से जुड़े विषयों तक वे लोगों की आवाज संबंधित मंचों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
पुण्यतिथि के अवसर पर मीना ताई मातोश्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सम्मान समारोह में सत्यम सोनी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि राजनीति में युवा कलम को अपना हथियार बनाएं। आवेश में आकर हिंसा का रास्ता अपनाने से कानूनी उलझनों में फंसकर जीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए युवाओं को अहिंसा और लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करना चाहिए। सकारात्मक सोच और जनहित के लिए किया गया संघर्ष निश्चित रूप से सफलता की ओर ले जाता है।
इस अवसर पर प्रभात मीणा, चंपालाल सेन, निहाल घेरले, चिंताराम पटेल, दशरथ पवार, राहुल नायक सहित अन्य युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सत्यम सोनी को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।