खालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त

खण्डवा/खालवा, 5 सितंबर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खालवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 68 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बने बाड़े में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस ने 152 हरे गांजे के पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 17 किलो 200 ग्राम बताया गया है। मामले में आरोपी दाऊद पिता डालू कोरकू, निवासी अड़ाखेड़ा के खिलाफ अपराध क्रमांक 335/26 के तहत धारा 8/20 NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।