Breaking News in Primes

कलेक्टर ऋषभ गुप्ता की त्वरित कार्रवाई की सराहना, एसडीएम हरसूद व तहसीलदार खालवा ने किया स्कूल का निरीक्षण

0 3

 

 

कलेक्टर साहब को सूचना देने पर हुआ बड़ा एक्शन, जामन्या खुर्द स्कूल पहुंचे अधिकारी

 

कलेक्टर ऋषभ गुप्ता की त्वरित कार्रवाई की सराहना, एसडीएम हरसूद व तहसीलदार खालवा ने किया स्कूल का निरीक्षण

 

खंडवा। खालवा तहसील के ग्राम जामन्या खुर्द स्थित प्राथमिक शाला की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर पत्रकार राहुल नायक द्वारा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को सूचना दिए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम हरसूद, तहसीलदार खालवा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया।

 

कलेक्टर की तत्परता से ग्रामीणों में जगी उम्मीद

 

स्कूल की समस्याओं की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को मौके पर भेजा। उनकी इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों एवं अभिभावकों द्वारा सराहना की जा रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब बच्चों की समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान होगा।

 

बच्चों की पढ़ाई के लिए दूसरे भवनों का भी किया निरीक्षण

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरसूद एवं तहसीलदार खालवा ने स्कूल संचालन के लिए आसपास के अन्य भवनों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें सुरक्षित स्थान पर बैठाकर पढ़ाया जा सके, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने का प्रयास किया गया। हालांकि निरीक्षण किए गए भवनों में से कोई भी भवन स्कूल संचालन के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया।

 

जल्द बनेगा अतिरिक्त कक्ष

 

स्कूल में कक्षों की कमी को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे बच्चों को एक ही कक्ष में बैठकर पढ़ाई करने की समस्या से राहत मिलेगी और शिक्षण व्यवस्था भी बेहतर होगी।

 

बाउंड्री वॉल के लिए ₹5.90 लाख की टीएस स्वीकृत

 

स्कूल की सुरक्षा को लेकर एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए ₹5 लाख 90 हजार की टीएस (तकनीकी स्वीकृति) हो चुकी है। अब बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बच्चों को भी सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

 

निरीक्षण में सही पाई गई पत्रकार राहुल नायक की सूचना

 

निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन एवं व्यवस्थाओं से संबंधित पत्रकार राहुल नायक द्वारा दी गई जानकारी सही पाई गई। बच्चों ने अधिकारियों को बताया कि बारिश के दौरान स्कूल भवन की छत से पानी टपकता है और पर्याप्त कक्ष नहीं होने के कारण उन्हें एक ही कक्ष में बैठना पड़ता है।

 

प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर निरीक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने के बाद अब ग्रामीणों एवं अभिभावकों को उम्मीद है कि जामन्या खुर्द प्राथमिक शाला की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!