खरगोन जिला कलेक्टर के आव्हान पर जनपद शिक्षा केन्द्र खरगोन के समस्त स्टाफ के सौजन्य से टेबल बेंच फर्नीचर दिया गया
खरगोन जिला कलेक्टर के आव्हान पर जनपद शिक्षा केन्द्र खरगोन के समस्त स्टाफ के सौजन्य से टेबल बेंच फर्नीचर दिया गया
खरगोन जिले से
र्आज दिनांक 1 सितंबर 2026 को माननीय कलेक्टर महोदय के आव्हान पर एवं मिशन बेंचमार्क के तहत जनपद शिक्षा केंद्र खरगोन के समस्त स्टाफ के सौजन्य से प्रा वि मुफलिसपुरा में 30 विद्यार्थियों हेतु टेबल व बेंच फर्नीचर भेंट किया गया इस अवसर पर तिथि भोज का आयोजन भी किया गया । इस अवसर पर बीआरसी श्री रंजीत आर्य, बीएसी श्रीमती संध्या पटेल, श्रीमती गायत्री पटेल, श्री तुषार महेश्वरकर, सुश्री रेखा पंचोली, श्री आदित्य महाजन एवं श्रीमती कविता बर्डे, श्री संदीप पटेल, श्रीमती सुमन यादव, श्री कृष्णा पाटीदार उपस्थित थे।
शाला प्रभारी प्रावि मुफलिसपुरा श्रीमती सुशीला कुम्बे एवं शिक्षिका श्रीमती इंदुबाला साधौ ने विद्यालय को फर्नीचर उपलब्ध कराने हेतु समस्त बीआरसी कार्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया ।