हाई स्कूल प्राचार्य बी.एस. बनाफर का सेवानिवृत्ति एवं श्रीमती प्रतिभा राठौर का विदाई समारोह सम्पन्न
जैजैपुर
छीतापंडरिया – स्थानीय हाई स्कूल में प्राचार्य बी.एस. बनाफर के सेवानिवृत्ति एवं श्रीमती प्रतिभा राठौर के विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय के बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं भावुक माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया।
परिचय –

प्राचार्य बी.एस. बनाफर ने विदेश से अंग्रेजी विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वे छीतापंडरिया हाई स्कूल से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसी के साथ श्रीमती प्रतिभा राठौर का भी विदाई समारोह रखा गया।
विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों द्वारा दोनों को नम आँखों से विदाई दी गई। विद्यालय स्टाफ द्वारा कहा गया कि उनके जाने से जो कमी हुई है, उसे पूरा करना आसान नहीं होगा।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित –

अमर सिंह राज, विकास तिवारी, विकास चौबे, आशुतोष शर्मा, लकेश्वर श्याम, रमेश देवांगन, जय किशन उरांव, एच.एल. भारती, एच.एम. साहू, रामकृष्ण पटेल, भरत कुमार केंवट, मनोज कुमार राठौर, राकेश बंजारे, बबीता गोंड, सरपंच संतोष सिदार, पूर्व सरपंच अंतराम, लखन लाल कुर्रे, भास्कर कौशिक, कृष्णो लाल उरांव, रजनी थवाईत, रजिया नेताम सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।