*धुलकोट। बुरहानपुर*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*चलती बाइक पर गिरा पेड़, कमलखेड़ा सड़क मार्ग पर हादसा, सड़क पर घंटों जाम लगा*
धुलकोट क्षेत्र बोरी बुजुर्ग कमलखेड़ा सड़क मार्ग पर एक चलती मोटरसाइकिल पर पेड़ गिरने से मौके पर मौत हो गई। यह हादसा रविवार कमलखेड़ा गांव के पास हुआ, पेड़ अचानक उनकी चलती बाइक पर गिर गया पेड़ के नीचे दब गए मौके पर मौत हो गए । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद जा कर पेड़ के नीचे से बाहर निकाल। पेड़ सड़क के बीच में गिरने के कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात बाधित हो गया
*धुलकोट से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*