Breaking News in Primes

शहडोल में जोरदार बारिश ने मचाई तबाही

0 0

शहडोल में जोरदार बारिश ने मचाई तबाही
संवाददाता गणेश केवट की रिपोर्ट
हाउसिंग बोर्ड कालोनी समेत कई जगह हुआ जल भराव
हम बता दे की लगातार कई वर्षों से शहडोल में बारिश के समय में जब जोरदार बारिश होती है तो सब जलमग्न हो जाता है शहडोल में पांडव नगर पटेल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कुदारी रोड और भी कई जगह हैं जहां पानी का भराव बहुत ज्यादा हो जाता है जिससे आमजन लोगों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है

हम आपको बता दे की पूर्व में नगर पालिका सीएमओ आशा भंडारी द्वारा जानकारी दी गई थी की बारिश के पहले सभी जल भराव वाली जगह पर चिन्हित कर पानी निकासी की व्यवस्था पूर्ण ढंग से बनाई जाएगी शहडोल के सभी बड़े नाले जो की पानी में जलमग्न हो जाते हैं उनको भी साफ सफाई और व्यवस्थित तरीके से पानी निकासी की व्यवस्था बनाई जाएगी आने वाले एक साल में नगर पालिका के वार्डों के चुनाव भी होने हैं अब देखना यह है कि जनता अपने वार्ड के पार्षदों से क्या उम्मीद रखती है और क्या वार्ड के पार्षद इस पानी निकासी की व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से बना पाते हैं कि नहीं क्योंकि आने वाला साल उनके लिए महत्वपूर्ण रहेगा


जिस जगह पर जल भराव होता है वहां के पार्षदों से जनता ने जाकर स्वयं अवगत कराया की पानी निकासी की व्यवस्था को अच्छे तरीके से बना सके परंतु ऐसा नहीं हो पाया जिसके कारण वार्ड के आम जनता को आज इस समस्याओं के सामना करना पड़ रहा है आज शहडोल में गांधी चौक हो चाहे पांडव नगर पानी अगर एक-दो घंटे की बारिश जम के हो गई तो सब जलभराव हो जाता है अब देखना यह है कि इस समस्या का निराकरण के लिए कौन आते हैं और शहडोल की जनता को इससे निजात दिलाते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!