Breaking News in Primes

सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में पालक शिक्षक संघ बैठक का आयोजन

0 127

सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में पालक शिक्षक संघ बैठक का आयोजन,
(प्राचार्य को पालकों ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन)

विद्यार्थियों को मोबाइल से रखे दूर,प्रतिदिन स्कूल भेजे

घोड़ाडोंगरी ।सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में तीन दिवसीय पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन 6 अगस्त से किया जा रहा है।एक अच्छे विद्यालय के संचालन में पालक शिक्षक संघ एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है जहां पालकों के समक्ष विद्यालय में संचालित गतिविधियों सहित छात्रों के शिक्षण कार्य और विकास पर चर्चा करते हैं ।


प्राचार्य विवेक तिवारी ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी जो की कक्षा 1 से 12 वी तक संचालित है जिसमें प्राथमिकखंड, माध्यमिकखंड और हाईस्कूल,हायरसेकेंडरी खंड में विद्यार्थियों के माता-पिता बैठक में सम्मिलित हो रहे जहां छात्रों के शिक्षण कार्य,व्यवहार,ध्यान और समझ,स्कूल की जानकारी, सुधार हेतु सुझाव मुख्य बिंदु पर चर्चा हुई ।
बैठक में प्राचार्य विवेक तिवारी ने स्कूल में संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को प्रतिदिन एक घंटा दें बच्चों के साथ एक घंटा बैठकर उनकी पढ़ाई के बारे में विस्तृत जानकारी पूछे।
स्कूल में संचालित गतिविधियों को लेकर उन्होंने पालकों के विचार जाने और उनकी सहमति के आधार पर आगे निर्णय लेने की बात कही । साथ ही यातायात नियमों का पालन एवं जानकारीयो से भी अवगत कराया ।मोबाइल के कारण बच्चों पर पढ़ रहे दुष्प्रभाव को लेकर भी पेरेंट्स मीटिंग में चर्चा की गई। श्री तिवारी ने पालकों से आग्रह किया कि बच्चों को मोबाइल से जितनी दूरी बनाकर रखेंगे उतना ही उनके शिक्षण, स्वास्थ्य और जीवन के लिए बेहतर होगा । इस अवसर पर पालकों को भी मंच से अपनी बात रखने का अवसर दिया गया ।


पालकों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय प्राचार्य और शिक्षक /शिक्षिकाओं के शिक्षण कार्य, मधुर व्यवहार और कार्यकुशलता को लेकर तारीफ़ की । विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मंच से अपने उद्बोधन में शिक्षण कार्य सहित एनसीसी,रेडक्राॅस विद्यालय में संचालित सांस्कृतिक,खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया और उपस्थित पालकों को विद्यालय का भ्रमण भी कराया जहां पुस्तकालय कक्ष ,आईसीटी लैब, पीएम पोषण कक्ष,विज्ञान भवन,प्रयोगशाला लैब में भौतिक,जीवविज्ञान,रसायन शास्त्र लैब सहित सिलाई सेंटर,ब्यूटी वेलनेस कक्ष का छात्र-छात्राओं द्वारा अपने
अभिभावकों को भ्रमण कराया ।पालकों ने विद्यालयीन प्रत्येक कार्यों को देखकर प्रशंसा भी की । बैठक में उपस्थित पालकों ने प्राचार्य श्री तिवारी से विद्यालय कार्य में हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!