Breaking News in Primes

*अग्रवाल सेवा संघ चांपा के नवीन अध्यक्ष बने विष्णु मोदी, सर्वसम्मति से हुआ चयन*

0 0

*अग्रवाल सेवा संघ चांपा के नवीन अध्यक्ष बने विष्णु मोदी, सर्वसम्मति से हुआ चयन*

 

*दैनिक प्राईम संदेश न्यूज़/जांजगीर-चांपा*

 

चांपा अग्रवाल सेवा संघ चांपा की एक महत्वपूर्ण बैठक बीते दिवस (6 अगस्त 2026) को मोदी चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के सभी वरिष्ठों एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से विष्णु मोदी को अग्रवाल सेवा संघ चांपा का नवीन अध्यक्ष चुना गया।

बैठक के प्रारंभ में नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु मोदी ने उपस्थित सदस्यों के साथ श्री श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात समाज के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु मोदी ने समाज द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि “मेरी प्राथमिकता समाज को एक सूत्र में पिरोकर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना तथा निर्माणाधीन ‘अग्रसेन भवन’ के निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण कराना होगी।”

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्य सर्वश्री रामनारायण मोदी, सुनील अग्रवाल, किशोर मोदी, पवन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अनिल जालान, मनोज अग्रवाल, घनश्याम मोदी, प्रकाश अग्रवाल, राज अग्रवाल, अखिलेश मोदी, धीरेंद्र अग्रवाल, अंकित मोदी, देवेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रजत चौधरी, निखिल जालान सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!