Breaking News in Primes

मझौली की शान अभयराज सिंह बाघेल भइया की उपचार के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में मृत्यु,क्षेत्र में फैला मातम।

0 0

मझौली की शान अभयराज सिंह बाघेल भइया की उपचार के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में मृत्यु,क्षेत्र में फैला मातम।

सीधी/ मझौली

सीधी जिले के मझौली उपखंड के नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 11 निवासी मझौली क्षेत्र की शान अभयराज सिंह बाघेल गंभीर बीमारी से संघर्ष करते हुए आज 3 अगस्त 2026 को 76 वर्ष की आयु में दिल्ली के जानीं मानी निजी अस्पताल एम्स में अंतिम सांस लिए जिनके पार्थिव शरीर को निजी वाहन द्वारा निज निवास मझौली लाया जा रहा है कल सुबह 8- 9 तक तक पहुंचने की संभावना है जिनका दाह संस्कार निज निवास मझौली में किया जाएगा।

बताते चलें कि मृतक ऐसे शख्सियत के इकलौते पुत्र थे जिनके नाम से ना केवल मझौली को जाना जाता था बल्कि दूसरे प्रदेशों में जब सीधी जिले का नाम बताया जाता था तो वहां के लोग कहा करते थे कि लाल कुंवर रामपाल सिंह वाली सीधी।इन्होंने भी अपने पूज्य पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रदेश भर में अपनी अलग छवि और पहचान बने हुए थे। माना जाए तो मझौली ने अपनी शान के शख्सियत को खोया है। जिनकी मृत्यु की खबर लगते ही क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!