Breaking News in Primes

पत्रकारिता में एम.जे.एम.सी.(MJMC) की डिग्री सफलतापूर्वक पूर्ण

0 15

पत्रकारिता में एम.जे.एम.सी.(MJMC) की डिग्री सफलतापूर्वक पूर्ण

 

जुन्नारदेव। पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी ने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री मध्य प्रदेश भोज ओपन यूनिवर्सिटी से सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है।

 

एमजेएमसी की पढ़ाई पूरी होने पर क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी ज्ञान, कौशल एवं व्यावसायिक क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।

 

लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का सशक्त दर्पण है और वे निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित की पत्रकारिता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को दिया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

 

क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि नागवंशी भविष्य में भी पत्रकारिता के माध्यम से समाज और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने का कार्य करते रहेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!