Breaking News in Primes

मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने केंद्र से आग्रह, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कसाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

8.06 लाख मीट्रिक टन सरकारी खरीदी की मांग, किसानों को MSP का पूरा लाभ दिलाने पर जोर

0 11

मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने केंद्र से आग्रह, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कसाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

8.06 लाख मीट्रिक टन सरकारी खरीदी की मांग, किसानों को MSP का पूरा लाभ दिलाने पर जोर

मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कसाना ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी (प्राइस सपोर्ट स्कीम) का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया है। पत्र में बताया गया है कि प्रदेश में इस वर्ष मूंग का संभावित उत्पादन लगभग 20.16 लाख मीट्रिक टन है, जबकि केंद्र ने केवल 4.54 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य स्वीकृत किया है। मंत्री ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लक्ष्य बढ़ाकर 8.06 लाख मीट्रिक टन किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे लाखों मूंग उत्पादक किसानों को राहत मिलेगी और भविष्य में दलहन उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!