Breaking News in Primes

किरंदुल ठेकेदार संघ को मिला नया नेतृत्व, बबलू सिद्दीकी अध्यक्ष व विप्लव मल्लिक बने सचिव”

0 3

“किरंदुल ठेकेदार संघ को मिला नया नेतृत्व, बबलू सिद्दीकी अध्यक्ष व विप्लव मल्लिक बने सचिव”

किरंदुल: एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में ठेकेदारों के हितों एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत किरंदुल कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। एसोसिएशन के सभी पंजीकृत सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सभी आठ पदों पर निर्विरोध नई कार्यकारिणी का चयन किया। चुनाव परिणाम के अनुसार बबलू सिद्दीकी अध्यक्ष, मंगल कुंजाम एवं अमलेन्द्रू चक्रवर्ती उपाध्यक्ष, विप्लव मल्लिक सचिव, बबलू तिवारी कोषाध्यक्ष, सुजीत पिल्लई एवं अमृत टंडन सह सचिव तथा तपन दास कार्यालय सचिव निर्वाचित घोषित किए गए।

पूर्व निर्धारित चुनावी प्रक्रिया के तहत किरंदुल ठेकेदार संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश सिंह राठौर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया तथा नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति के सदस्य सुरेंद्र नायर, मनीष गुरु, अमरीक सिंह, नित्यानंद पांडेय एवं अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!