1.59 करोड़ लागत की आयुष्मान आरोग्य मंदिर डांगा का धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किया लोकार्पण। *बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था हमारी मोदी -मोहन सरकार की पहली प्राथमिकता।*
1.59 करोड़ लागत की आयुष्मान आरोग्य मंदिर डांगा का धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किया लोकार्पण।
*बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था हमारी मोदी -मोहन सरकार की पहली प्राथमिकता।*
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
डांगा में बने 1.59 करोड लागत से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण कर ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराते हुए विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने कहा हमारी प्रदेश व केंद्र सरकारकी स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना पहली प्राथमिकता है सरकार का मानना है शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम क्षोर में बैठे नागरिकों को को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके जिसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र खोल तथा डॉक्टर सहित अन्य स्टाफो की तैनाती कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने को लेकर सरकार कटिबद्ध है जिसको लेकर महत्वपूर्ण कदम क़दम उठाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगा का लोकार्पण धौहनी विधानसभा क्षेत्र धौहनी के विधायक कुँवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य व सरपंच डांगा एंड अखिलेश जायसवाल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगा के प्रारंभ होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को समय पर उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो होगी। आगे उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केवल उपचार का विषय नहीं, बल्कि जनकल्याण और सामाजिक विकास का आधार है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी संवेदनशीलता, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा करें तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लें तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, प्रसव सेवाएं, टीकाकरण, सामान्य उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम सहित आवश्यक संसाधन की व्यवस्था की गई है। साथ ही आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डांगा सरपंच एंड अखिलेश जायसवाल द्वारा भवन की सौगात देने वाले क्षेत्रीय विधायक के साथ प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा डिलीवरी प्वाइंट की मांग रखी गई जिसको लेकर विधायक द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी अशोक खरे को कहां गया है कि वैकल्पिक तौर पर अभी यहां डिलीवरी प्वाइंट चालू की जाए जो भी कमियां है मुझे अवगत कराए उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य कृष्ण लाल छोटू पयासी व जनपद सदस्य सुनील सिंह द्वारा संबोधित किया गया जिन्होंने क्षेत्र के जनता की समस्या एवं आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए विधायक से मांग रखी गई है कि अभी भी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा एवं आवा गवन की समस्या है तथा लोगों की कुछ मूलभूत आवश्यकताएं भी है जिसे पूर्ण किया जाए। मांग पर गौर करते हुए विधायक द्वारा लिखित रूप में समस्या एवं आवश्यकता को अवगत कराने के लिए कहा गया है।
अतिथियों का स्वागत सम्मान जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक खरे, तथा आभार व्यक्ति ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मझौली दीपक सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की मनमोहन प्रस्तुति दी गई जिन्हें विधायक द्वारा नगद राशि में प्रोत्साहित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को विधायक द्वारा साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन अमित मिश्रा शिक्षक व अंबिकेश मिश्रा द्वारा सुनियोजित ढंग से किया गया।
*शिक्षक, वरिष्ठ जन एवं पत्रकारों का हुआ सम्मान*
आयुष्मान आरोग्य मंदिर डांगा के लोकार्पण अवसर पर सरपंच डांगा एंड अखिलेश जायसवाल द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक वरिष्ठ जनों समाजसेवियों के सम्मान के साथ मीडिया के लोगों को भी पुष्पहार पहना सम्मानित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के हाथों साल -श्रीफल भेंट करा सम्मानित किया कराया गया।