Breaking News in Primes

गुरुकुल स्कूल में भक्ति और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

0 82

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

गुरुकुल स्कूल में भक्ति और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

धामनोद, 16 जुलाई 2026। गुरुकुल स्कूल में भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुंदरम ब्लॉक से हुआ, जो विद्यालय के ऑडिटोरियम तक पहुँची।

रथयात्रा की विशेष आकर्षण यह रही कि विद्यालय के बच्चों ने स्वयं भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलराम का स्वरूप धारण कर यात्रा में भाग लिया। प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी के विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर आयोजन को जीवंत बना दिया।

यात्रा का मुख्य आकर्षण बाहुबली हनुमान की भव्य झांकी रही, जिसने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। भक्ति गीतों, जयघोष तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

सीनियर ब्लॉक में भगवान जगन्नाथ की भव्य एंट्री ने सभी का मन मोह लिया। मधुर भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान का स्वागत किया। ऑडिटोरियम पहुँचने पर विद्यालय के गणमान्य अतिथियों एवं डिग्निटरीज़ ने भगवान जगन्नाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कर यात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भजन एवं नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी भी दी गई।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा, आस्था और संस्कारों का विकास करना है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!