Breaking News in Primes

जांजगीर मे मेडिकल कॉलेज की अनुमति मिलने पर नागरिक मंच ने किया सरकार के निर्णय का स्वागत*

0 3

*जांजगीर मे मेडिकल कॉलेज की अनुमति मिलने पर नागरिक मंच ने किया सरकार के निर्णय का स्वागत*

 

जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के पाँच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से 50-50 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिलना छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे जिले के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी।

यह निर्णय डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी सोच, सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी, स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी तथा रोजगार और विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति समस्त जिलेवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए नागरिक मंच के प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह पहल जांजगीर-चांपा सहित पूरे छत्तीसगढ़ की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।”

क्षेत्र की जनता को मिलने वाली इस बड़ी सौगात पर जांजगीर के अटल चौक पर नागरिक मंच के कार्यकर्ता एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व मिठाई वितरण कर भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विष्णुदेव साय जिन्दाबाद के नारे लगाकर उनका आभार व्यक्त किया उक्त कार्यक्रम मे नागरिक मंच से प्रशांत सिंह ठाकुर पंकज अग्रवाल चमन शिव सिंह अनुराग तिवारी अभिमन्यू राठौर राहुल सेन दिव्यांश चंदेल दिनेश राठौर राकेश राठौर प्रदीप सोनी सुर्यप्रताप सिंह सुरेंद्र यादव सोनू यादव हेमंत पैगवार योगेश राणा लक्ष्मी जायसवाल प्रकाश तलवानी राहुल यादव आशीष पैगवार आकाश ताम्रकार कन्हैया सूर्यवंशी सतीश पैगवार सहित मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!