Breaking News in Primes

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर प्रथम बैठक संपन्न, कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुआ विचार-विमर्श

0 9

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर प्रथम बैठक संपन्न, कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुआ विचार-विमर्श

 

भीमपुर। आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के भव्य आयोजन को लेकर आज भीमपुर मुख्यालय में प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा, रीति-रिवाज तथा महान शहीद क्रांतिकारियों के योगदान को स्मरण करते हुए गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से किया जाएगा। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास, सामाजिक मूल्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

 

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन, विशाल रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अतिथि स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित साथियों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

बैठक में पप्पू ककोड़िया (जयस प्रभारी एवं जनपद सदस्य, भीमपुर), इन्द्रकुमार उईके (जयस ब्लॉक अध्यक्ष), महेश्वर कवड़े (कार्यवाहक अध्यक्ष), विजेश इरपाचे (शिक्षा प्रभारी), सुखदेव धुर्वे, रामशंकर पंद्राम, प्रेमलाल उईके, दिलीप कवड़े, अजय इवने, सियाराम इवने, मानसिंह धुर्वे सरपंच पलासपानी, सहित समस्त संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को भीमपुर मुख्यालय में समाज की एकता, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनाते हुए भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!