*आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में अनियमितता पर कार्यकर्ताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी*
*खरगोन*
खरगोन जिले से प्राईम संदेश
महिला एवं बाल विकास परियोजना खरगोन ग्रामीण परियोजना अधिकारी बी आर मुजाल्दे द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में अनियमितता एवं साफ सफाई ना होने एवं कुपोषण पर प्रभावी क्रियान्वयन ना होने तथा NRC में बच्चों को भर्ती ना करने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र भमोरी बुजुर्ग, घेगावा क्रमांक 2,3, लोनारा क्रमांक 1, क्रमांक 5 लिखी क्रमांक 2 एवं डोंगरगांव क्रमांक 1 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालन नियमित एवं सुचारु करने,बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा गतिविधि आयोजित करने एवं हितग्राहियों की उपस्थिति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।