विगत चार माह से वृद्धावस्था/सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का भुगतान न होने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी जुन्नारदेव कों सौपा ज्ञापन।
चार माह से वृद्धावस्था/सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का भुगतान न होने के संबंध में माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कों सौपा ज्ञापन।
जुन्नारदेव
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस समिति जुन्नारदेव द्वारा बताया गया की हम शासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि विगत चार माह से पात्र हितग्राहियों को मात्र ₹600 प्रतिमाह की पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पेंशन प्राप्तकर्ताओं में अधिकांश वृद्ध, विधवा एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक हैं, जिनके लिए यह राशि दैनिक जीवन-यापन का महत्वपूर्ण साधन है।
चार माह से पेंशन बंद रहने के कारण हितग्राहियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। शासन की इस उदासीनता से आमजन में भारी आक्रोश एवं निराशा व्याप्त है। बार-बार संबंधित विभागों में संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
अतः आपसे मांग है कि लंबित चार माह की पेंशन राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में नियमित रूप से पेंशन वितरित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। अन्यथा हितग्राही लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
प्रतिलिपि,
1 मा. श्री सुनील ऊईके विधायक विधानसभा जुन्नारदेव
2 श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला छिंदवाड़ा
3 श्रीमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव