Breaking News in Primes

पुरुषोत्तम मास में वेंकटेश बालाजी का किया आम रस से ज्येष्ठाभिषेक*

0 0

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

 

*पुरुषोत्तम मास में वेंकटेश बालाजी का किया आम रस से ज्येष्ठाभिषेक*

 

धामनोद नगर में स्थित श्री वेंकटेश बालाजी का पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के अवसर पर सवा क्विंटल आम रस से ज्येष्ठाभिषेक किया गया वेंकटेश मंदिर के महंत पंडित सुनील जी द्वारा बताया गया कि यह अभिषेक वैसे तो प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन किया जाता हे किंतु इस वर्ष पुरुषोत्तम मास होने से इसका महत्व ओर अधिक हो जाता हे शास्त्रों के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में आम के रस से अभिषेक करने से भगवान को शीतलता प्राप्त होती है अभिषेक के पश्चात यह अमृत तुल्य प्रसाद जब भक्तगण ग्रहण करते हैं तो उनका मन और मस्तिष्क शीतल होता है अभिषेक हेतु भक्तों द्वारा अर्पित सवा कुंटल आम दूध केसर शर्करा आदि के मिश्रण को मंत्रोच्चार के साथ भगवान का स्नान कराया गया तत्पश्चात महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर सैकड़ों भक्त उपस्थित थे सर्व विदित है कि तिरुपति बालाजी देवस्थान के बाद धामनोद नगर का वेंकटेश बालाजी मंदिर द्वितीय स्थान पर आता है मां नर्मदा की गोद से अवतरित स्वयंभू भगवान वेंकटेश बालाजी की कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती हे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!