Breaking News in Primes

भोजपुरी एवं बघेली लोकगीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुति।  सोबत राम मा छोड़ आई हो तुल सा के दुआरे महोत्सव के दूसरे दिवस के बनारस की लोक गायिका अंशिका सिंह ने दी प्रस्तुति। लोक रंग महोत्सव के दूसरे दिन भी बघेली लोक गीतों की गूँज।

0 1

भोजपुरी एवं बघेली लोकगीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुति।

 

सोबत राम मा छोड़ आई हो तुल सा के दुआरे महोत्सव के दूसरे दिवस के बनारस की लोक गायिका अंशिका सिंह ने दी प्रस्तुति।

लोक रंग महोत्सव के दूसरे दिन भी बघेली लोक गीतों की गूँज।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

सीधी जिले रामपुर जनपद के ग्राम हत्था अगहार में स्थित शंकुतला मैरिज गार्डेन में उत्थान सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था व मान्या लोक संगीत अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय गांव की माटी लोकरंग महोत्सव में विंध्य क्षेत्र सहित देश के भिन्न-भिन्न राज्यों के लोक गायक एवं कलाकार शामिल हो रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि अमित द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल, के. डी. सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष रामपुर नैकिन, अभिषेक शर्मा उपाध्यक्ष अल्ट्राटेक सीमेंट, बघवार , सुनील सिंह सी. एस. वरिष्ठ संविदाकार बघवार, आदि उपस्थित रहे |

महोत्सव में उत्तरप्रदेश से लोक गायिका अंशिका सिंह, बिहार से नवीन नीतीश एवं विंध्य क्षेत्र की चर्चित राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय, कपिल तिवारी, दिव्या द्विवेदी, दृष्टि तिवारी आदि ने मनमोहक लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं |

बघेली बोली वाणी की चर्चित राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय द्वारा बघेली दादरा हमरी गुलाबी चुनरिया, जेवनार गारी गीत उतरत माघ लगत दिन फागुन, बघेली बिरहा नदिया किनारी तीन तपस्वी, भोजपुरी दादरा गीत राह चली ला ता टोके ला सोनार सइया जी , बघेली दादरा सोवत रामा मै छोड़ आई हो, भोजपुरी प्रेम गीत बतावा चाँद केकरा से कहां मिल जाला, बघेली गैलिहाई गीत ए जी सिया ऐसी सुंदर नारी, बघेली सुहाग गीत अरे बारह बारिस की सिया सुकुमारी, एवं बघेली के भिन्न भिन्न अवसरों के दादरा व जातीय गीतों सहित दर्जनों गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं |

उक्त आयोजन में केडी सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, आशुतोष शुक्ला संचालक शकुंतला पैलेश अगहार, ऋषिराज मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, सुनील सिंह सीएस वरिष्ट संविदाकार कंधवार,ओमप्रकाश शुक्ला संचालक आर्यन मोटर्स रामपुर नैकिन, रोहित शुक्ला चार्टर्ड एकाउंटेंट अगहार, संजय तिवारी संविदाकार डिठौरा, विनोद त्रिपाठी लेहेचुआ, शिवानंद पाण्डेय संविदाकार गड़हरा, प्रशांत सिंह बघवार, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता हिमांशु ट्रेडर्स रैदुअरिया, प्यारेलाल अगहार, पंकज गुप्ता, गनपत गुप्ता, रामा गुप्ता रैदुअरिया, रमेश गुप्ता, गोविंद प्रसाद गुप्ता कपुरी कोठार, सुनील गुप्ता भैंसरहा का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!