Breaking News in Primes

थाना जयसिंहनगर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बस स्टैंड जयसिंहनगर में रीवा से आ रही यात्री बस में एक पुरुष और एक महिला को अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। मामले में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

0 0

शहडोल से गणेश केवट

18-04-26

थाना जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही :

अवैध मादक पदार्थ स्मैक

( हेरोइन ) के साथ महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

थाना जयसिंहनगर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बस स्टैंड

जयसिंहनगर में रीवा से आ रही यात्री बस में एक पुरुष और एक महिला को अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोइन) के

साथ रंगे हाथों पकड़ा है। मामले में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दिनांक 17.04.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दीपक बस क्रमांक MP17P5255 में

एक पुरुष और एक महिला रीवा से भारी मात्रा में स्मैक लेकर शहडोल की ओर आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को

देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल बस स्टैंड जयसिंहनगर पर घेराबंदी की।

शाम लगभग 15.55 बजे बस स्टैंड पहुंची बस की चेकिंग के दौरान बीच की सीट पर बैठे एक पुरुष और

एक महिला संदेहास्पद मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आरती सेन (पति राजेन्द्र उर्फ इंटू सेन, निवासी पुरानी

बस्ती शहडोल) और किशन भारती (पिता स्व. संतोष भारती, निवासी अंबेडकर कॉलोनी शहडोल) बताया।

एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से

निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई :-

मादक पदार्थ: कुल 12.98 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) (कीमत लगभग 30,000 रुपये)।

अन्य सामग्री: एक वीवो मोबाइल फोन, नकद रुपये, बस टिकट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज।

कुल मशरुका: जप्तशुदा माल की कुल कीमत 42,750 रुपये आंकी गई है।

आरोपियों ने मेमोरेंडम कथन में स्वीकार किया कि वे यह स्मैक इलाहाबाद (प्रयागराज ) से खरीदकर लाए थे।

उन्होंने बताया कि पुन्नू उर्फ मुन्नू गर्ग और शुभम बत्रा (निवासी शहडोल) के कहने पर वे इलाहाबाद गए थे, जो उनसे

ऊंचे दामों पर यह स्मैक खरीदने वाले थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपियों के साथ-साथ षड्यंत्र में

शामिल पुन्नू गर्ग और शुभम बत्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना जयसिंहनगर में अपराध क्रमांक (पंजीबद्ध कर धारा 8, 21, 29 एन.डी.पी.एस.

एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी चार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ

से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका- उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी. अजय कुमार के नेतृत्व में,

उनि. जीवन सिंह, सउनि प्रमोद कुमार, सउनि अनिल, प्र. आर. रूस्तम, आर. नीरज, आर. ऋषिकांत, आर. अंकित

यादव, म.आर. खुशबू लोधी एवं प्राइवेट चालक यश तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!