Breaking News in Primes

बैतूल से हजारों किलोमीटर दूर सीमा पार पहुंची संवेदनाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मदद से नेपाली युवक को मिला सम्मानजनक अंतिम सफर  जब कोई नहीं था साथ, तब आगे आए हेमंत खंडेलवाल: 1800 किमी दूर नेपाल पहुंचेगी पार्थिव देह राष्ट्रीय हिंदू सेना ने निभाया मानवता का धर्म, नेपाली परिवार को संकट में दिया सहारा

0 268

बैतूल से हजारों किलोमीटर दूर सीमा पार पहुंची संवेदनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मदद से नेपाली युवक को मिला सम्मानजनक अंतिम सफर

 

जब कोई नहीं था साथ, तब आगे आए हेमंत खंडेलवाल: 1800 किमी दूर नेपाल पहुंचेगी पार्थिव देह

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने निभाया मानवता का धर्म, नेपाली परिवार को संकट में दिया सहारा

 

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का संकल्प है। समय-समय पर उनकी दरियादिली और मानवीय संवेदनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार जो उदाहरण सामने आया है, उसने इंसानियत की नई मिसाल कायम कर दी है। बैतूल से की गई यह मदद की देश की सीमाओं को पार करते हुए नेपाल तक पहुंची है। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना और उसके प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय भी पीड़ित परिवार का सहारा बने।

राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला मीडिया प्रमुख अंश अग्रवाल के अनुसार, नेपाल के कंचनपुर जिला, नगर पालिका भीमदत्त निवासी रमेश दमाई (उम्र 29 वर्ष), पिता हंसराम दमाई और माता मधू दमाई की 16 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजपुर मलकापुर के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। रमेश अपनी दो भतीजियों और उनकी माताजी के साथ दिल्ली से चेन्नई की यात्रा कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

– राष्ट्रीय हिंदू सेना बनी सहारा

घटना के बाद मृतक की माताजी ने पुलिस से मदद की अपील की। गंज थाना पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय से संपर्क किया। इसके बाद संगठन के सदस्य तत्काल हरकत में आए और मृतक के परिजनों से संपर्क कर गंज थाना पहुंचकर उनकी पीड़ा को समझा और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

– नेपाल ले जाने की जिद, आर्थिक स्थिति बनी बाधा

राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे शव को अपने देश नेपाल ले जाने में सक्षम नहीं थे। संगठन की ओर से उन्हें बैतूल में ही हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया गया, लेकिन नेपाल में मौजूद अन्य परिजनों की इच्छा के चलते परिवार शव को अपने देश ले जाना चाहता था।

– हेमंत खंडेलवाल आगे आए, उठाया पूरा खर्च

इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से संपर्क कर मदद की अपील की। हेमंत खंडेलवाल ने बिना देर किए तुरंत सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया और मृतक के शव को नेपाल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सहित पूरे खर्च की जिम्मेदारी उठाई। शनिवार शाम 7 बजे परिवार के साथ मृतक के शव को राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों द्वारा एंबुलेंस से रवाना किया गया। उनकी इस पहल से एक असहाय परिवार को बड़ा सहारा मिला।

– सेवा का कारवां, सीमा पार पहुंची इंसानियत

यह पूरा घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि सेवा का भाव यदि सच्चा हो तो वह सीमाओं में बंधा नहीं रहता। इस दौरान प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इंग्लिश सुभा।मिंगले, युवा मंत्री रोहित मालवीय, नगर युवा उपाध्यक्ष विदित मालवीय और सदस्य पीयूष सिहाने भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!