Breaking News in Primes

बाबा साहब अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर धुलकोट में भव्य कार्यक्रम आयोजित

0 108

धुलकोट। खरगोन

संवाददाता दिलीप बामनिया

बाबा साहब अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर धुलकोट में भव्य कार्यक्रम आयोजित
धुलकोट

भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर धुलकोट में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा, छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।

अंबेडकर प्रतिभा समिति के बलिराम गांठे ने बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन के संघर्ष के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे दिनेश दामोदर ने महामानव बाबा साहेब के जीवन से शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि बाबा साहब के प्रयासों से ही हिंदू कोड बिल पास हो सका उन्होंने महिलाओं को हित में अनेक कार्य किए।

ज़ाकिम टंगारे ने बाबा साहब के जीवन और समर्पण पर प्रकाश डाला।

मनोज दांगोडे ने बाबा अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि बाबा साहब ने सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास किया और संविधान में सबके लिए समानता की व्यवस्था की।संविधान निर्माता बाबा साहब सिम्बोल ऑफ नॉलेज थे उन्होंने 32 डिग्रियां और 9 भाषाओं का ज्ञान था।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी ने बाबा साहब के आदर्शों को अनुसरण करने का आह्वान किया ।

इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ कृष्णा मोरे ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब का जीवन एक आदर्श है बाबा साहब ने मंत्र दिया है शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो । बाबा साहब ने कहा है कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। बाबा साहब अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही वह शक्ति है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है और समाज में परिवर्तन लाती है।”
डॉ. मोरे ने युवाओं को बाबा साहब के विचारों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मैदा सागोटिया ने बाबा साहब के जीवन पर लिखी अपनी रचना का पाठ किया अंतर सिंह बर्डे ने भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश दामोदर एवं समापन आभार प्रदर्शन जयराम मासरे ने किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत बाबा साहब अम्बेडकर की विशाल शोभा यात्रा धूमधाम से गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौराहा पर समाप्त हुई इस शोभायात्रा में गांव के अनेक गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मिठाई बांटी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गण मान्य और प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे बलिराम गाठे दिनेश दामोदर डॉ कृष्णा मोरे जालिम टंगारे धूलकोट चौकी प्रभारी कमल मोरे दीपक सोलंकी पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू मेघवाल भागीरथ प्रजापति आजम बेग सुभाष सावकारे हीरामन सावकारे मनोहर गुप्ता भीम आर्मी दीपक शाह गोलू शाह ऋतिक गांठे संजय गांठे सुनील गांठे अरविंद सोलंकी अब्दुल बेग शेख कल्ला अंकल गोलू गांठे कालेश गांठे नीतेश जमरा लोकेंद्र सेन कमलेश गोल आदि उपस्थित थे ।

संवाददाता दिलीप बामनिया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!