Breaking News in Primes

*ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा में पहुँचे कलेक्टर*

0 52

*ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा में पहुँचे कलेक्टर*

 

*भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन*

 

*कलेक्टर ने लगाई ग्राम चौपाल,सुनी समस्याएं*

 

*जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की परखी जमीनी हकीकत*

 

*राशन दुकान संचालक अनुपस्थित मिलने पर नोटिस, जल जीवन मिशन पर तत्काल निरीक्षण के निर्देश*

 

*सुपोषित एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की दिलाई शपथ*

 

*जांजगीर-चांपा* / कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा का जायजा लिया एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जनप्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री थे। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कलेक्टर ने ग्राम सभा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण स्वशासन की आधारशिला है, जहां गांव के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा को सड़क, सिंचाई, किसान हितग्राही योजनाएं, अविवादित नामांतरण, बंटवारा सहित विभिन्न विषयों पर निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त है।

ग्राम सभा की कार्यवाही के दौरान विभिन्न प्रस्तावों एवं विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, नवीन कार्यों के प्रस्ताव, हितग्राहियों के चयन एवं जनसमस्याओं के निराकरण जैसे विषय शामिल रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सभा में पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक निर्णय को विधिवत दर्ज किया जाए तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकान संचालक के अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।जल जीवन मिशन से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता को तत्काल स्थल निरीक्षण कर यथाशीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का आह्वान किया। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, नियमित कचरा संग्रहण एवं उसके लिए निर्धारित शुल्क लेने का प्रस्ताव रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कार्य में संलग्न स्वच्छता ग्राही महिलाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की एवं उन्हें धन्यवाद देने कहा ।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी भवन निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई तथा कलेक्टर ने बच्चों का अन्नप्राशन कर उन्हें शुभकामनाएं दी ।साथ ही सुपोषित छत्तीसगढ़ एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!