Breaking News in Primes

भोपाल के जयंत किशनानी ने एशियाई मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीते दो सिल्वर मेडल

15 वर्षीय प्रतिभा ने श्रीलंका में लहराया भारत का परचम, संत हिरदाराम नगर में खुशी की लहर

0 34

भोपाल के जयंत किशनानी ने एशियाई मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीते दो सिल्वर मेडल

 

15 वर्षीय प्रतिभा ने श्रीलंका में लहराया भारत का परचम, संत हिरदाराम नगर में खुशी की लहर

 

भोपाल के संत हिरदाराम नगर के होनहार खिलाड़ी जयंत किशनानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। श्रीलंका में आयोजित तीसरी एशियाई रीजनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जयंत ने दो सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।

 

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एशिया के विभिन्न देशों के युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां जयंत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मात्र 15 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि को हासिल करना उनकी लगन और समर्पण का प्रमाण है।

 

जयंत, संत हिरदाराम नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. लाल किशनानी के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों में गर्व की भावना है।

 

जयंत की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। — नरेश ज्ञानचंदानी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!