Breaking News in Primes

जिला स्तरीय समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक संपन्न* *नशे से संबंधित जानकारी के लिए मानस पोर्टल एवं 1933 टोल फ्री नंबर पर दें सकते हैं सूचना* *अवैध नशीले पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश*

0 14

*जिला स्तरीय समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक संपन्न*

 

*नशे से संबंधित जानकारी के लिए मानस पोर्टल एवं 1933 टोल फ्री नंबर पर दें सकते हैं सूचना*

 

*अवैध नशीले पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश*

 

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं उनके दुष्प्रभावों से समाज को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय एवं कॉलेज स्तर पर नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित करने, विद्यार्थियों को सेमीनार, पोस्टर, रैली के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने तथा नशे से संबंधित किसी भी सूचना के प्राप्त होने पर संबंधित विभागों को अवगत कराने के निर्देश दिए। विद्यालय एवं कॉलेज परिसरों के आसपास शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। नशे की लत से प्रभावित बच्चों एवं परिवारों को रेस्क्यू के उपरांत पूछताछ, चिकित्सकीय उपचार तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर पुनर्वास किए जाने हेतु महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। आरोपियों एवं आदतन पीड़ितों की मेडिकल जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। इसके साथ ही धारा 52 (2) के अंतर्गत कार्रवाई के दौरान जब्त नशीले पदार्थों के साथ-साथ संबंधित वाहनों की भी जब्ती सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए हैं।

 

*नशे से संबंधित जानकारी को हेल्पलाइन 1933 एवं मानस पोर्टल पर दे सकते है सूचना -*

 

नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1933 पर दे सकते है। इसके साथ ही मानस पोर्टल https://www.ncbmanas.gov.in और ई-प्लेज https://www.narcoordindia.gov.in/narcoordindia/epledge&php के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!