Breaking News in Primes

अभिभावक सम्मेलन व ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में बच्चों को मिला प्रोत्साहन।  धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किया नवीन भवन का लोकार्पण।

0 151

अभिभावक सम्मेलन व ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में बच्चों को मिला प्रोत्साहन।

 

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किया नवीन भवन का लोकार्पण।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कुसमी विकासखंड में खण्ड स्तरीय “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत अभिभावक सम्मेलन एवं “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमच्छ में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य व जनपद अध्यक्ष कुशमी श्यामवती सिंह के अध्यक्षता एवं जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति

में आयोजित किया गया।

 

इस दौरान विधायक द्वारा 317.79 लाख रुपये की लागत से विद्यालय में निर्मित 8 अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अतिथियों द्वारा कन्या पूजन कर किया गया। जहां कक्षा पहली के पात्र बच्चों का मौके पर ही ऑनलाइन प्रवेश कराया गया तथा उन्हें स्कूल बैग, आवश्यक सामग्री एवं निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, पर्यावरण एवं एफएलएन (FLN) से संबंधित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया, जिसे अतिथियों ने सराहा।

विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति के साथ-साथ देश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। श्यामवती सिंह ने कुसमी विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि सभी शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करें। वरिष्ठ समाजसेवी अनीता सिंह ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया।

बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी ने अभिभावकों से अपील की कि वे सभी बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराएं और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विगत सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परिणाम में कुसमी विकासखंड ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है तथा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों आईटीआई, महिला एवं बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, जनपद, आजीविका मिशन, पुलिस, विद्युत, पीएचई, पीडब्ल्यूडी एवं पीआईयू द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी देकर अभिभावकों को जागरूक किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!