*झिरन्या। खरगोन*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*विश्व बंजारा दिवस मनाने को लेकर बैठक संपन्न
*।
झिरन्या – आगामी 8 अप्रैल को जिला स्तरीय विश्व बंजारा दिवस मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई जिसमे पूरे खरगोन जिले के प्रमुख बंजारा समाज के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं झिरन्या में विश्व बंजारा दिवस मनाने के सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। बंजारा समाज की विरासत बंजारा समाज की रीतिनीत और संस्कृति से जुड़ी हुई परम्पराओं को स्मरण करने एवं समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य को प्रदर्शित करने वाली बंजारा समाज 8 अप्रैल को पूरे भारत वर्ष में इस दिन को विश्व बंजारा दिवस के रूप में मनाता हुआ आया है। इसी तारतम्य में उक्त आयोजन इस बार झिरन्या गणगौर गार्डन झिरन्या में मनाया जाएगा। 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे मंडी प्रांगण में सभी समाज जन एकत्रित होंगे उसके बाद मंडी से गणगौर गार्डन तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी उसके बाद मंचीय कार्यक्रम एवं समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा सामाजिक इतिहास पर संबोधन का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में उपस्थित सभी बंजारा समाज के कार्यकर्ताओं ने 8 अप्रैल को झिरन्या कार्यक्रम में समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
*झिरन्या से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*