*झिरन्या। खरगोन*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*भव्य कलश यात्रा के साथ परचरी पुराण की कथा का शुभारंभ*

झिरन्या ग्राम ढसलगांव मे संत सिंगाजी महाराज की परचारी पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया ग्राम ढसलगांव मे संत सिंगाजी के शिवलिंग की स्थापना लगभग 485 साल पुरानी है उसी स्थान पर परचरि पुराण की कथा होने जा रही है कथा के प्रथम दिवस में संत सिंगाजी महाराज के जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज तुलसीराम कलधा ने कहा की संत सिंगाजी महाराज ने निमाड़ प्रांत के खजुरी गांव में पिता भीमजी और माता गऊर बाई के घर जन्म लिया और बाल्य काल में अनेक कार्य करते हुए अपना बाल्य जीवन व्यतीत किया कथा मे गिलदार भाई सरपंच पटेल देवीसिंह जिला पंचायत सदस्य निर्मल लोहारे झिरन्या सरपंच लखनसिंह मंडलोई किशोर भाई राठौर बलिराम यादव मोगर गांव डाक्टर नरेंद्र यादव बसंत जायसवाल जवानसिंह पटेल तेरसिंह पटेल रूसीराम राठौर मंसाराम जमरे आदि सैकड़ों भक्तों ने कथा श्रवण कर लाभ लिया।
*झिरन्या। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*