Breaking News in Primes

बादलपुर में काली पुजा संपन्न” चोपना क्षेत्र के बादलपुर गांव में मंगलवार रात को सार्वजनिक रूप से श्री श्री काली माता का पुजन संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होता है।17 मार्च से आज तक यह चल रही है , इनमें फिल्म प्रदर्शन, डांस कंपिटीशन कलकत्ता से आयें कलाकारों का बांग्ला भजन सहित आर्केस्ट्रा शामिल है।

0 29

“बादलपुर में काली पुजा संपन्न”

चोपना क्षेत्र के बादलपुर गांव में मंगलवार रात को सार्वजनिक रूप से श्री श्री काली माता का पुजन संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होता है।17 मार्च से आज तक यह चल रही है , इनमें फिल्म प्रदर्शन, डांस कंपिटीशन कलकत्ता से आयें कलाकारों का बांग्ला भजन सहित आर्केस्ट्रा शामिल है।

* इसी कड़ी में आज शनिवार रात को 9 बजे क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंग उइके जी मुख्य अतिथि के रूप में यहां मौजूद रहेंगी तत्पश्चात छिन्दवाड़ा के परासिया के कलाकारों द्वारा आर्केस्ट्रा किया जावेगा। इससे पूर्व पूर्व विधायक श्री मंगल सिंग धूर्वे यहां पहुंच चुके है साथ ही थाना प्रभारी चोपना श्री रवि शाक्य भी आतिथ्य स्वीकार कर चुके हैं। कुछ नामी गिरामी क्षेत्रीय लोगों का प्रतिदिन यहां स्वागत किया जाकर अन्य कार्यक्रम शुरू होती है।

* बंगाली समाज के अंदर पुजा अर्चना काफी चलते रहते हैं जिनमें काली पुजा भी है हालांकि दीपावली पर ज्यादातर जगहों में काली जी की पुजा होती है पर यह सिजन के अलावा रक्षा काली माता का पुजन है जो कि अनेको ग्रामों में होती है जिसमें बादलपुर में कुछ अलग ही भव्यता दिखाई देती है।* पुजा समिति के संरक्षक, पूर्व सरपंच तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सेन जी ने जानकारी देते हुए कहा कि लगभग 45 वर्ष से अधिक समय से यह सिलसिला जारी है जब हम सब मिलकर माताजी का पुजा अर्चना करते हुए उनसे क्षेत्र की मंगल कामनाएं करते हैं।*

*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!