Breaking News in Primes

विशाल सिंह मंडलोई बने करणी सेना धार जिला अध्यक्ष*

0 113

लोकेसन-धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

 

*विशाल सिंह मंडलोई बने करणी सेना धार जिला अध्यक्ष*

 

 

धामनोद। सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने वाले समाजसेवी विशाल सिंह मंडलोई को करणी सेना मध्यप्रदेश का धार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू तथा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह डोडिया के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष किशन लाल जांगिड़ की अनुशंसा पर घोषित की गई है। संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में कार्य कर रहा है, जिसके तहत सक्रिय और समाजसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर विशाल सिंह मंडलोई ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे करणी सेना की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा सामाजिक समरसता और सेवा के कार्यों को गति देने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में करणी सेना धार जिले में और अधिक सक्रिय होकर समाजहित में नए आयाम स्थापित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!