Breaking News in Primes

चोपना व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

0 0

चोपना व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

चोपना क्षेत्र के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, जनप्रतिनिधि एवं बाजार समिति के पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं बबला शुक्ला ने व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।

बैठक में विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला उपाध्यक्ष बबला शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विप्लब समद्दार, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सेन, देबदुति बैरागी, मृत्युंजय सरकार, व्यापारी समिति अध्यक्ष वासुदेव दास, चोपना ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक नवरे, जनपद सदस्य प्रदीप विश्वास, बाजार के व्यापारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान व्यापारिक सुविधाओं, बाजार व्यवस्थापन और स्थानीय समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया, जिससे चोपना क्षेत्र के व्यापारियों को शीघ्र राहत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!