Breaking News in Primes

विश्व उपभोक्ता दिवस पर ग्राहक पंचायत संगठन चलाएगा ग्राहक जागरूकता संबंधित अभियान:

0 6

विश्व उपभोक्ता दिवस पर ग्राहक पंचायत संगठन चलाएगा ग्राहक जागरूकता संबंधित अभियान:

लोकेशन = दतिया
रिपोर्टर = आशीष मिश्रा

कल दिनांक 01 मार्च 2026 दिन रविवार को सुबह 09:00 बजे संस्कार शिक्षा समिति कार्यालय, यशदीप सिंह ,पटवा वाली गली, बड़ा बाजार दतिया अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई

जिसकी अध्यक्षता प्रांत सह सचिव एवं दतिया जिला के अध्यक्ष श्री देवेंद्र भार्गव द्वारा की गई है l बैठक में प्रमुख रूप से ग्राहक अर्थ पत्रिका के प्रथम अंक का वितरण किया गया एवं आगामी कार्यक्रम विश्व उपभोक्ता दिवस पर ग्राहक जागरूकता संबंधित कार्यक्रम करने के लिए चर्चा की गई l

बैठक में प्रमुख रूप नगर अध्यक्ष श्री रामकुमार मोर, जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्री यशदीप सिंह राजपूत , नगर सचिव श्री सुरेंद्र सिंह पाल, मीडिया प्रभारी श्री अरविंद गुप्ता , युवा आयाम प्रमुख श्री कौशल पाठक, कार्यकारिणी सदस्य श्री हेमंत नामदेव, मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!