Breaking News in Primes

होली के त्यौहार को देखते हुए चोपना थाने में हुई शांति समिति की बैठक

0 134

होली के त्यौहार को देखते हुए चोपना थाने में हुई शांति समिति की बैठक


बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाला चोपना थाना में आज हुई शांति समिति की बैठक में कई तरह के आने वाले सामाजिक परेशानियों के बारे में चर्चा किया गया. इस चर्चा में थाना प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि राहगीरों पर जबरदस्ती कीचड़ एवं रंग ना डालें और तीन सवारी एवं नशे की हालत में गाड़ी ना चलाएं होली का त्यौहार प्रेम पूर्वक भाईचारे के साथ मनाएं. थाना प्रभारी ग्राम रक्षा समिति के सभी सदस्य से अपील किया है कि सभी प्रकार के गतिविधि पर नजर रखा जाएगा एवं पेट्रोलिंग पार्टी भी हमेशा सेवा में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रवि शाक्य, उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव थाने के सभी स्टाफ मंडल अध्यक्ष विप्लब समद्दार,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सेन,मंडल उपाध्यक्ष देबदुति बैरागी, मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय सरकार, सह मंडल अध्यक्ष चैतन्य राय, मंत्री संतोष देवनाथ, ग्राम पंचायत चोपना के सरपंच अशोक, जनपद सदस्य प्रदीप विश्वास,ग्राम रक्षा समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने होली के उत्सव को रंगमय में बनाने के लिए सभी से अपील किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!