Breaking News in Primes

बजरंग दल नेता एवं अन्य साथियों पर लगे बैल जोड़ी एवं रुपए लूटने के गंभीर आरोप* *कायटा माथनकर ने जिला कलेक्टर एवं एसपी से लगाई गुहार , कार्यवाही की रखी मांग*

0 111

*बजरंग दल नेता एवं अन्य साथियों पर लगे बैल जोड़ी एवं रुपए लूटने के गंभीर आरोप*

 

*कायटा माथनकर ने जिला कलेक्टर एवं एसपी से लगाई गुहार , कार्यवाही की रखी मांग*

 

भैंसदेही / ललित छत्रपाल ;- जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधिक्षक बैतूल को आवेदक काइटा माथनकर पिता रामलाल माथनकर जाति आदिवासी कोरकू ग्राम रातामाटी तह. भैसदेही ने लिखित शिकायत कर बजरंग दल एवं उनके अन्य दो साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुवे , लिखित शिकायत के माध्यम से अवगत करवाया कि मैं कई दिनों से मेरे खरीदे हुए बैलों से पठ मेलों में जाकर पठ दौडाने का कार्य करता हूँ। 15/02/2026 शिवरात्रि के दिन शिवरात्रि मेला गागडखेडा मे भरा था, उसी दिन सुबह 8 बजे मेरे भाई दशरथ माथनकर के साथ मेले में भाग लेने गंगाडखेडा बैल दौडाने ले जा रहा था तभी बजरंग दल नेता चान्दुरम्भा निवासी और उसके दो साथी आये और हमसे बैल कहा ले जा रहे पुछताज करने लगे व बोलने लगा मुझे बैतूल से बजरंग दल का अध्यक्ष बनाया है तुझे पता नहीं है क्या और देख मेरे और मेरे साथियो के पास तीन धारी वाला त्रिसूल भी है। मुझे और मेरे भाई के कपडे तलाश करने लगे। मेरे पास मेले से घर की सामग्री लेने के लिए व मेले मे पठ दौडाने के लिए 20 हजार रुपये व मेरा टच मोबाईल भी छुडा लिया गया मैनें उनसे कहा यह बैल मेरे घर के है तुम लोग मेरे गांव वालो से पुछ सकते हो मेरी और मेरे भाई की कोई बात नहीं मानी। फिर मेरे बैलो को किसी अन्य स्थान पर ले जाकर बांध दिया गया और मुझे उन लडको ने पकड़ कर रखा, और किसी बैतूल के नेताओ से बात कर मुझे झुठे केस में फसाने का कहने लगा , मुझे बजरंग दल के नेता ने कहा तुझे मैं झल्लार थाने ले जा रहा हूँ तो मैने कहा चलो फिर मुझे उस नेता ने शाम तक अपनी मोटरसाइकल से घुमाया और कहा तुझे तेरे बैल और मोबाईल और रुपये लौटा दूंगा। फिर उसने मुझे चान्दुरम्भा लाकर छोड दिया और मेरे रुपये और बैल नहीं लौटाये व मोबाईल लौटा दिया। दुसरे दिन इस घटना की जानकारी झल्लार थाने को दी, पुलिस वाले आये और घटना स्थल पर ले गये और कहा कि मुझे पुलिस ने कहा तुम दोनो के आपस का मामला है आप दोनो आपस में सुलझा लो। फिर मैनें मेरे बैलो की तलास की तो मेरे पठ वाले बैल मुन्ना बारस्कर निवासी सितापुर के घर बंधे मिले मैने मेरे परिवार के साथ जाकर मेरे बैलो को वापस ला लिया और मैने रुपये वापस करने की बात की तो उसने कहा अभी हम नहीं लौटायेगें तेरे रुपये उक्त आरोप बजरंग दल नेता कमल आर्य एवं उनके दो अन्य साथियों पर लगाए गए है , आवेदक ने आगे बताया कि वह गरीब परिवार से है। मेरे परिवार मे इस घटना से सब डरे हुए है और मुझे कमल आर्य द्वारा बार-बार धमकी दी जाती है कि तुझे हम सब मिलकर मारेगें अगर तुमने पुलिस मे शिकायत की तो। महोदय जी कमल आर्य और उसके साथी पर मेरी शिकायत पर कार्यवाही कर मेरे रुपये लौटाये जाने का निवेदन किया है , अब देखना यह होगा कि आवेदक को कब तक न्याय मिल पाता है,

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!