तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने दो को रौदा,घायल अवस्था में दोनों जिला हास्पिटल के लिए रेफर।
सीधी/ मझौली
घटना मध्य प्रदेश सीधी जिला मझौली उपखंड के नगर परिषद क्षेत्र मझौली वार्ड क्रमांक 02 ब्लॉक थाना के बीच की है। जहां तकरीबन रात्रि 8 से 9 बजे जब वृद्ध बैजनाथ कुशवाहा निवासी नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 13 बाजार तरफ़ से सब्जी बेचकर लैट रहा था जैसे ही चेतनलाल गुप्ता निवासी नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 2 के घर के पास पहुंचा उसका घर 100 मीटर के करीब रहा होगा चेतनलाल के रोकाने पर रूक गया। बताया जा रहा है कि चेतनलाल सब्जी खरीद रहा था। उसी समय तेज रफ्तार बोलेरो वाहन जिसका नम्बर Mp 66T 2574 है एक मारीज जो नसें के हालात में था किसी धारदार औजार से अपना गला काट लिया था उपचार कराने मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे दोनों को रौद दिया। दोनों गम्भीर चोट के कारण घायल हो गए वहीं बोलेरो वाहन भी सायद सड़क किनारे गडे बोर्ड में टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया है। ड्राइवर की भी हल्की-फुल्की चोट आई है। जिनका उपचार मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। वही घटना के शिकार हुए दोनों घायलों बैजनाथ कुशवाहा, चेतनलाल गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे जांच मुआयना करते हुए बोलेरो वाहन को अपने कस्टडी में ले लिया है।