*धुलकोट। बुरहानपुर*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*हसनपुरा स्कूल में विदाई समारोह सम्पन्न हुआ*
धुलकोट क्षेत्र के शास. न. मा. शाला हसनपुरा में दिनांक 17/02/2026 को कक्षा 8 वीं सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों की विदाई हेतु विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया । छात्र -छात्राओं का विदाई कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी गई है।
जिसमें कई विद्यार्थियों की आंखों में आंसू आ गए शिक्षकों ने समझ बुझा कर चुप करवाया । कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों ने शाला को 25 पौधों की यादगार भेंट दी जिससे कि शाला परिवार उन्हें हमेशा के लिए याद रख सके ।
शाला के प्रभारी प्रधान पाठक आकाश महाजन सर ने बताया कि यह विद्यार्थि बहुत ही होनहार है यह निश्चित ही 100% रिजल्ट देंगे और इन्हें पौधे भेंट देने की प्रेरणा कॉलेज द्वारा शासन में लगे 5 दिवसीय NSS कैंप में मिली है
*धुलकोट से दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*